सोनू कुमार, अप्रैल 12 -- Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एक बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान हर हाल में 'फुल यूनिफॉर्म' में रहना अनिवार्य होगा। यदि कोई भी पुलिसकर्मी सादे लिबास या अस्त-व्यस्त वर्दी में पाया गया, तो उसके खिलाफ न केवल सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि उसका वर्दी भत्ता भी रोका जा सकता है। वर्दी ही है पुलिस की पहचान: एसएसपी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग एक अनुशासित बल है और इसकी वर्दी ही इसकी सबसे बड़ी पहचान और शक्ति है। अक्सर यह देखा गया है कि फील्ड ड्यूटी या थानों में तैनात कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ड्यूटी करते हैं। एसएसपी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.