हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- हाल के वर्षों में बिहार ने बिजली के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। लगभग 12 वर्ष पहले बिहार में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत मात्र 134 किलोवाट आवर थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 374 किलोवाट आवर हो गई। सोमवार को विधानमंडल में पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, इस अवधि में राज्य में 17 फीसदी सालाना बिजली कनेक्शन बढ़े। 88 फीसदी उपभोक्ताओं (घरेलू) को सवा सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही सरकार ने वर्ष 2025 में बिहार में अधिकतम 8752 मेगावाट बिजली आपूर्ति कर नया रिकॉर्ड बनाया। राज्य के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तो ग्रामीण इलाकों में 22 घंटे रोज आपूर्ति हो रही है। वर्ष 2017-18 में 41.60 करोड़ यूनिट की कमी झेल रहा बिहार 2024-25 में 17.6 करोड़ यूनिट सरप्लस राज्य बन गया।पटना में सबसे अधिक बिजली खपत बिहार में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.