बिहार में बिजली की क्षति 60 से घटकर 11 फीसदी हो गई : ऊर्जा मंत्री
पटना, सितम्बर 1 -- ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि राज्य में 94 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। इससे बिलिंग और बिजली खपत की निगरानी में सुधार हुआ है। इसके कारण बिजली नुकसान 60 फीसदी से घट कर 11.54 फीसदी से नीचे आ गया है। नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी 2026 के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से बदल रहा है। यह भी पढ़ें- 25 वर्षों तक मुफ्त हो जाएगी सोलर पैनल से बिजलीऊर्जा योजनाओं का विकास ऊर्जा मंत्री ने निवेशकों से केवल निवेश करने के लिए नहीं, बल्कि विकास में साझेदार बनने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि बिहार ने अब तक 9,475 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया है। 2037 तक बिहार में पीक आवर में 19,033 मेगावाट बिजली की डिमांड पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.