बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 11 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार को अब 200 मेगावाट नवीकरणीय बिजली मिलेगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग (बीईआरसी) ने सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के माध्यम से 25 वर्षों के लिए बिजली खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह बिजली पवन और सौर ऊर्जा के साथ बैटरी भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर निर्धारित की गई है। आयोग ने बिजली खरीद समझौते को भी स्वीकृति दी है। इस परियोजना से शाम के व्यस्त समय में चार घंटे 200 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी। जरूरत पर आपूर्ति छह घंटे तक की जा सकेगी। परियोजना को 30 जून 2028 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। शाम के समय बिजली की उपलब्धता बेहतर होगी। पीक आवर में महंगी दरों पर बाजार से बिजली खरीदने की निर्भरता में कमी होगी। इसका फायदा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.