हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 28 -- प्रदेशवासियों को कम समय में एक से दूसरे स्थान तक आने-जाने की सुविधा के लिए सरकार ने वृहद स्तर पर बड़े पुलों का निर्माण करने की योजना बनाई है। इसके तहत मात्र चार नदियों गंगा, सोन, कोसी और गंडक पर ही 51 पुलों की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसमें 25 पुल अभी चालू हैं तो 14 पुलों पर काम चल रहा है। वहीं निकट भविष्य में 12 पुलों का निर्माण शुरू होने वाला है। इसमें सबसे अधिक पुल गंगा पर होंगे। पथ निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में अभी गंगा पर आठ पुल चालू हैं। जबकि आठ का निर्माण चल रहा है।इन पुलों का निर्माण जारी जिन पुलों का काम चल रहा है, उनमें दिघवाड़ा-शेरपुर छह लेन, जेपी सेतु के समानांतर छह लेन, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर चार लेन, कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन, बख्तियारपुर-ताजपुर चार लेन, अगुवानी घाट-सुल्तानगंज चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.