पटना, मार्च 20 -- Bihar Weather Today: बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। गयाजी, सासाराम, औरंगाबाद, समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वैशाली जिले में बरसात के साथ ओले भी गिरे। गयाजी में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत 15 जिलों में तात्कालिक रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम में सावधान रहने की हिदायत दी गई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के तात्कालिक रेड अलर्ट के मुताबिक अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल और वैशाली जिले में वज्रपात के साथ तेज आंधी और बारिश की आशंका है। देर रात तक हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा जा सकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.