बिहार में बाराती-सरातियों के बीच खूनी खेल में मर्डर, 12 लोग जख्मी; डीजे पर डांस में था विवाद
निज संवाददाता, जुलाई 9 -- बिहार के जहानाबाद इलाके में शादी का माहौल खूनी खेल में बदल गया। डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद बाराती और सराती के बीच झगड़ा शुरू हुआा था। यह झगड़ा मर्डर तक जा पहुंचा। जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में देर रात बाराती और सरातियों के बीच जमकर मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए है। जिसमें चार लोगों को चाकू लगने की सूचना है। जिससे गंभीर रूप से घायल एक युवक ने पीएमसीएच पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सलारपुर गांव निवासी सुखल साव का पुत्र नागेंद्र कुमार 18 वर्ष बताया जाता है। जबकि इसी गांव के सियाराम महाराज का पुत्र शंभू कुमार 20 वर्ष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा तीन बाराती को बंधक बना कर जमकर मारपीट की गयी। लेकिन बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.