बिहार में बाढ़ से टूटे मकान पीएम आवास से बनेंगे! शिवराज ने पटना से भागलपुर तक सर्वे किया, केंद्र से मदद दिलाएंगे
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 16 -- बिहार में बाढ़ से मची तबाही के बाद केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उन्होंने पटना से भागलपुर तक विभिन्न जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे किया। शिवराज ने कहा कि बाढ़ से बिहार में भारी नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार बिहार की अधिकतम मदद करेगी। टूटे मकानों को पीएम आवास योजना से वापस बनाने पर विचार किया जाएगा। शिवराज सिंह ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद नुकसान का सही आकलन होगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.