पटना, अप्रैल 2 -- बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस साल बाढ़ से बचाव के लिए 1117 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। मॉनसून 2026 से पहले 384 परियोजनाओं पर यह राशि खर्च की जाएगी। बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की गुरुवार को हुई 66वी बैठक में यह फैसला लिया गया। दरभंगा एम्स को बाढ़ के पानी में डूबने से बचाने के लिए एक रिंग बांध भी बनाया जाएगा। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पटना में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की अध्यक्षता में बिहार राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की बैठक हुई। इसमें मंत्री ने राज्य के सभी तटबंधों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि वे खुद जाकर स्थल निरीक्षण करें और रिपोर्ट विभाग को सौंपें। विजय चौधरी ने विभाग के अधिकारियों को स्थानीय प्रश...