बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद करें, कांग्रेस वर्करों से राहुल गांधी की अपील; मौतों पर जताई संवेदना
पटना, सितम्बर 15 -- बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को बिहार आएगी। इस बीच कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार में बाढ़ को लेकर चिंता जताई है। ।मंगलवार को उन्होंने अलग अलग एक्स पर पोस्ट कर के बाढ़ में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.