मुंगेर, सितम्बर 7 -- बिहार में बाढ़ से त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। राज्य के 12 जिलों की 22 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ में घिर गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच केंद्री मंत्री और जदयू के वरीष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का एक ऐसा बयान आया है जिससे सरगर्मी बढ़ गया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में बाढ़ हर साल आती है, राज्य के लिए यह कोई नई चीज नहीं है। उनका यह बयान तब आया है जब केंद्र और राज्य की सरकारें बाढ़ की समस्या के स्थाई निदान के उपाय तलाश रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बाढ़ की विभिषिका से कराह रहे अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों की समस्याएं सुनी। नगर क्षेत्र...