बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच दिल्ली गए तेजस्वी यादव, बोले- लोग सतर्क रहें; केंद्र पर भी बरसे
पटना, अगस्त 27 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बिहार में भी बाढ़ को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार का दावा है कि वो बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट है। इधऱ बिहार में बाढ़ के खतरे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। तेजस्वी यादव ने लोगों को बाढ़ से सतर्क रहने की सलाह भी दी है। दिल्ली पहुंचने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बाढ़ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक बिहार और नेपाल सरकार के साथ बाढ़ की समस्या पर गंभीरता से बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा कि हर साल बिहार को बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.