हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 4 -- बिहार में तीन नये बराज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। तीनों बराज के लिए सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। बागमती नदी पर दो जबकि महानंदा नदी पर एक बराज का निर्माण होगा। पिछले दिनों केन्द्रीय टीम व विशेषज्ञों का दल महानंदा नदी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचा। टीम शीघ्र ही बागमती नदी का भी दौरा करेगी। तीन नए बराज बनने से सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले की बड़ी आबादी को लाभ होगा। पिछले वर्ष सितंबर में केन्द्र ने बागमती और महानंदा पर तीन बराज को हरी झंडी दी थी। केन्द्रीय जल आयोग के परियोजना मूल्यांकन संगठन ने इन परियोजनाओं की प्रारंभिक संभाव्यता रिपोर्ट को मंजूरी दी है। अब तीनों बराज की डीपीआर का काम शुरू होगा। इससे पहले सर्वे का काम किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.