बिहार में बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोसी एक्सप्रेस, आग लगने पर ट्रेन से कूदने लगे यात्री
रंजीत कुमार, अगस्त 12 -- रिपोर्ट: रंजीत कुमार, सहरसा, हिन्दुस्तान टीम। बिहार में कोसी एक्सप्रेस 'द बर्निंग ट्रेन' बनने से बाल-बाल बची है। कोसी एक्सप्रेस के एसी बोगी में अचानक आग लग गई। इसके बाद ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। खौफजदा यात्री ट्रेन से कूदने लगे और फिर वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हटिया(रांची) जा रही कोसी एक्सप्रेस बुधवार को बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची। रफ्तार में जा रही ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच एम 2 में सोनवर्षा कचहरी-सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के बीच आग लग गई। पहिये से आग की लपट और कोच में धुआं भरता देख यात्री दहशत में आ गए और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर सुबह 5.30 बजे ट्रेन के रुकते कोच से कूदकर जान बचाई। हालांकि, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले मौजूद फाटक संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.