हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 18 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में नई भवन उपविधि लागू कर दी गयी है। इससे ऊंचे ऊंचे मकान बनेंगे। सेटबैक की अनिवार्यता खत्म करने और एफएआर बढ़ने से लोग मकान में ज्यादा जगह का उपयोग कर सकेंगे। अतिरिक्त शुल्क देकर बिल्डर 100 मंजिला अपार्टमेंट भी बना सकते हैं। इससे रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। फ्लैट सस्ते होंगे। नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने सूचना भवन सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। नीतीश मिश्रा ने कहा कि इसके लिए सड़क, सीवरेज, पार्किंग जैसी आधारभूत संरचनाएं भी विकसित की जा रही हैं। सभी शहरों का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। प्रधान सचिव विनय कुमार ने कहा कि अभी पटना और राज्य के छोटे शहरों में भी मकान और फ्लैट की कीमत दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई जैसी है। इसीलिए नियम सरल किए गए हैं। ए...