पटना, फरवरी 26 -- बिहार में 130 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर पर हाईवे के किनारे आम, जामुन, नींबू, आंवला जैसे फलों के पेड़ लगाए जाएंगे। यह ग्रीन कॉरिडोर राजधानी पटना से गयाजी जिले के डोभी तक बनेगा। पटना से डोभी तक हाल ही में फोरलेन हाईवे बनाया गया है, उसके किनारे पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में यह जानकारी दी। मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नीतीश मिश्रा के ध्यानाकर्षण पर जवाब में कहा कि पटना से डोभी तक नेशनल हाईवे के किनारे फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। विभाग के द्वारा इसको लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी इस तरह का कॉरिडोर बने, इसके लिए विभाग पहल करेगा।मॉनसून से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.