मधुबनी, मार्च 27 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बिहार में बनने वाली सरकार नीतीश कुमार के निर्देशन एवं उनके पद्चिन्हों पर आगे बढ़ता रहेगा। उनकी 21 वर्षों का कार्यकाल इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उनके द्वारा किये गये विकास के लिए बिहार उनका ऋणी रहेगा। ये बातें बिहार सरकार के सत्तारूढ दल के उप मुख्य सचेतक सह विधायक विनोद नारायण झा ने कहा, उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार में अपहरण, रंगदारी एवं जातीया हत्या खासकर दक्षिण बिहार में विभत्स रूप ले चुका था। 2005 में सीएम का पद संभालने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली जैसी अनेक क्षेत्रों में बिहार विकास करता रहा है। महिलाओं को समृद्ध बनाने एवं उनके अधिकार के लिए दियाा गया आरक्षण कीर्तिमान स्थापित किया है। बनने वाली एनडीए की सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर विकसित बिहार की ...