बिहार में बदलेगी सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, राज्यपाल ने बनाई 4 सदस्यों की कमेटी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 13 -- बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के नियम और प्रक्रिया में बदलाव होगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन ने नियुक्ति मौजूदा प्रक्रिया की समीक्षा कर इसमें सुधार का सुझाव देने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी 90 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। लोकभवन ने समिति गठन के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। उच्चस्तरीय कमेटी का गठन 24 अगस्त को राज्यपाल एवं ऑल पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले अनशन कर रहे छात्रों के बीच हुए समझौते के तहत की गई है। लोकभवन ने नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार तथा मौजूदा प्रावधानों की समीक्षा का जिम्मा जानकार लोगों के कंधों पर सौंपा है। समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो ऐसे सेवानिवृत्त पदाधिकारी शामिल हैं जिन्हें शिक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.