सीवान, जुलाई 18 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। एआईएसएफ के जिला सचिव मोईन अली ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। लोग अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। हाल के दिनों में चोरी, लूट, मारपीट, हथियारों के प्रदर्शन, रंगदारी, आपसी हिंसा व अन्य आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों से निकलने में डरने लगें हैं।किसान अपनी फसल और पशुधन की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। व्यापारी दुकान समय से पहले बंद करने को मजबूर हैं। अभिभावक अपने बच्चों के सुरक्षित घर लौटने की चिंता में हैं। बढ़ते अपराध व अपराधियों का मनोबल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है...