बिहार में बड़ी नाव दुर्घटना; गंगा में समस्तीपुर के 10 लापता, 3 के शव बरामद, पटना में हादसा
नई दिल्ली, मई 28 -- Boad Accident in Bihar: बिहार के पटना में गुरुवार की अहले सुबह बड़ा नाव हादसा हुआ। परवल और मजदूरों से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई। बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी 14 लोग लापता हो गए जिनमें से 3 के शव बरामद कर लिए गए हैं। 6 लोगों को गोताखोरों की मदद से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष की तलाश जारी है। जिला प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम मौके पर पहुंचकर काम कर रही है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस घटना से समस्तपुर से बाड़ तक कोहराम मच गया है। हादसे के शिकार समस्तीपुर के थे जो परवल तोड़ने नदी पार बाढ़ क्षेत्र में गए थे। जानकारी के अनुसार नाविक की लापरवाही से यह दुर्घटना घटी। छोटी नाव पर क्षमता से अधिक लोड के कारण नाव पलट गई। नाव पर बचाव के उपकरण भी नहीं थे। घटना बाढ़ के उमानाथ इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.