हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 22 -- बिहार में स्कूली छात्रों के हक के अनाज को डकार जाने का मामला सामने आया है। इस गजब के खेल के उजागर होने के बाद करीब 200 हेडमास्टरों से जवाब मांगा गया है। दरअसल सीवान जिले में पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी अनाज और राशि के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला सामने आया है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज वास्तविक नामांकन की तुलना में प्रपत्र क में अधिक छात्र संख्या दिखाकर वित्तीय अनियमितता की कोशिश की गई है। इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता को देखते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पीएम पोषण में जिले के सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पोर्टल और प्रपत्र के आंकड़ों में बड़ा अंतर: विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विद्यालयों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज...