बिहार में फैक्ट्री लगाने वालों के उत्पाद सरकार खरीदेगी, सम्राट चौधरी ने 25 प्रतिशत की गारंटी दी
पटना, अक्टूबर 1 -- बिहार में फैक्ट्री लगाने वाले उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गारंटी दी है। इन फैक्ट्रियों में बनने वाले उत्पाद (प्रोडक्ट) का एक चौथाई हिस्सा सरकार खुद खरीदेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना में आयोजित 'राइजिंग बिहार इन्वेस्टर्स मीट' में यह घोषणा की। सीएम ने निवेशकों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए दावा किया कि बिहार में सभी लोग सुरक्षित और व्यवस्थित हैं। उन्होंने कारोबारियों से बिहार आकर उद्योग लगाने की अपील की। सम्राट ने कहा कि उद्योगों को सरकार सभी तरह की सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराएगी। पटना के ताज होटल में गुरुवार को इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से कई उद्यमी और उद्योगपति शामिल हुए। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.