पटना, जून 29 -- Student Leader Dilip News: बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के हक में आवाज उठाने वाले प्रमुख छात्र नेता दिलीप कुमार ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। पटना से जारी एक वीडियो संदेश में छात्र नेता दिलीप ने आयोग के ढुलमुल रवैये पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए सरकार को साफ तौर पर 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मांग की है कि आयोग बिना किसी देरी के 'बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय' और 'बीएसएससी सीजीएल-4' की परीक्षा तिथियों की तुरंत घोषणा करे, अन्यथा आने वाले दिनों में बिहार की सड़कों पर एक बड़ा और अभूतपूर्व छात्र आंदोलन देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी, कब कौन सी परीक्षाविज्ञापनो...