पटना, मार्च 31 -- Bihar Weather Today: बिहार में मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदल गया। उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत आसपास के जिलों में आंधी के साथ कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। सीतामढ़ी में बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने देर रात के लिए कोसी, सीमांचल समेत उत्तर बिहार में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार 8 जिलों में आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर और सुपौल जिले के अधिकतर इलाकों के लिए ऑरंज अलर्ट है।क्या कहते हैं विशेषज्ञ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार को पूर्...