पटना, जनवरी 23 -- बिहार को फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत 10 से 27 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) चलेगा। इसी क्रम में 11 फरवरी को राज्यभर में मेगा अभियान चलेगा, जिस दिन करीब डेढ़ करोड़ लोगों को फाइलेरिया मुक्त दवा खिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अभियान में 90 फीसदी से भी अधिक लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में दवा खिलाई जाएगी। फाइलेरिया उन्मूलन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने हर नागरिक से दवा का सेवन खुद के साथ परिवार के सदस्यों और समुदाय के लोगों को भी कराने की अपील की। अभियान की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया। राज्य को वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.