सहरसा, अप्रैल 15 -- Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में साइबर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो 'घर बसाने' का सपना दिखाकर लोगों की जेबें खाली कर रहा था। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला के पास चल रहे एक फर्जी मैरिज ब्यूरो के कार्यालय पर छापेमारी कर तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। यह गिरोह 'मैरिज लाइन डॉट कॉम' के नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था, जहाँ से सोशल मीडिया के जरिए कुंवारे लड़कों को जाल में फंसाया जाता था।सोशल मीडिया पर बिछाया जाता था 'हनी ट्रैप' साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि यह गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर खूबसूरत लड़कियों की फर्जी आईडी बनाता था। गिरोह के सदस्य शादी के इच्छुक युवकों को सुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर उन्हें अपने झांसे में लेते थे। जब कोई युवक इनके जाल में फंस जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.