निज प्रतिनिधि, सितम्बर 21 -- बिहार के नालंदा जिले में एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यहां नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव के खंधा से रविवार को पुलिस ने जमीन खोदकर एक मजदूर की लाश बरामद की। मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठ बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र मांझी के रूप में हुई है। रुपये के लेन-देन में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। हत्या का आरोप पपरनौसा गांव के ही मजदूर ठेकेदार मुकेश यादव और उसके सहयोगियों पर लगाया गया है। मृत मजदूर की मौसेरी बहन की संदिग्ध भूमिका भी जांच के दायरे में है। शुक्रवार की रात पुलिस को किसी ग्रामीण ने सूचना दी थी कि गांव के खंधे में कुछ लोग एक आदमी को बेरहमी से पीट रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन, वहां कोई नहीं था। इसके बाद रविवार को मिली गुप्त सूचना पर ...