धनबाद, सितम्बर 6 -- पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत परसा बाजार और पुनपुन स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या 21 पर भारी बारिश के कारण जलस्तर अचानक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया है। रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस अपने नियमित रूट धनबाद, गया, पटना की बजाय पांच सितंबर को बदले रूट गोमो, कोडरमा, बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर, फतुहा होते हुए पटना गई। वापसी में 13330 पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस भी पटना से जहानाबाद, गया की बजाय पटना, फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होते हुए धनबाद आएगी। यह भी पढ़ें- पटना में रेल पुल तक पहुंचा पानी, रविवार को 10 ट्रेनें रद्द; पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का रूट बद...