दिल्ली, मई 8 -- बिहार में इस बार जब पुल टूटा तो राहत की बात यह रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.उत्तर और पूर्व बिहार को भागलपुर जिले से जोड़ने वाली गंगा नदी पर बने 4.70 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का उद्घाटन 2001 में हुआ था.इस मई बिहार में एक बार फिर एक पुल टूट गया.2001 में इस विक्रमशिला सेतु का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि इसे 100 साल के लिए बनाया गया है.राहत की बात यह रही कि पुल का 34 मीटर का वह हिस्सा जो देर रात टूट कर गंगा नदी में गिर गया, उसके एक्सपेंशन ज्वाइंट में दरार आने की सूचना के बाद वाहनों का परिचालन पहले ही रोक दिया गया था और इसलिए किसी की जान नहीं गई.अप्रैल में ही आईआईटी, पटना की एक टीम ने पुल पर ट्रैफिक लोड कम करने का सुझाव दिया था.दुर्घटना के बाद पुल पर आवाजाही नहीं रोकने के आरोप में राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.