पटना, मई 29 -- बिहार के पुलों की सेहत अब सेटेलाइट से भी जांची जाएगी। पुलों की इस आधुनिक जांच को लेकर पथ निर्माण विभाग ने इजराइल के विशेषज्ञों से भी संपर्क किया है। सेटेलाइट के माध्यम से जांच कैसे की जाती है और यह कितना कारगार होता है, इसको लेकर विभाग के स्तर पर अध्ययन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसको लेकर कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का स्पैन नदी में गिरने और राज्य के कई पुलों में आई दरार की घटना सामने आने के बाद विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में इजराइल के विशेषज्ञों के साथ एक दौर की मीटिंग भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यहां के पुल निर्माण से जुड़े अभियंताओं की हो चुकी है। मीटिंग के माध्यम से एक-एक चीज की जानकारी ली गई है कि सेटेलाइट पुल की जांच में कितना कारगार होगा। यह भी पढ...