हिंदुस्तान ब्यूरो, मई 10 -- Bihar News Today: बिहार में पुलों के क्षतिग्रस्त होने या उनके रखरखाव में लापरवाही बरतने की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार ने अब बेहद सख्त और 'जीरो टॉलरेंस' का रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलों के निर्माण और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है कि यदि अब किसी भी पुल में लापरवाही के कारण क्षति होती है, तो इसके लिए सिर्फ जमीनी कर्मचारी नहीं, बल्कि संबंधित क्षेत्र के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और मुख्यालय स्तर के बड़े अधिकारी भी समान रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.