हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 25 -- जमुई जिले की पुलिस ने अपहरण व फिरौती से जुड़े मामले में नवादा उत्पाद विभाग के दो पदाधिकारियों समेत चार उत्पाद कर्मियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से फिरौती के रूप में वसूले गये डेढ़ लाख रुपये भी बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार किये गये उत्पाद कर्मियों में पकरीबरावां उत्पाद थाने के दो एएसआई व दो होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इनमें कौआकोल का चेकपोस्ट प्रभारी एएसआई सुजीत कुमार व एएसआई दिलीप कुमार शामिल हैं।क्रेटा गाड़ी समेत 3 लोगों को पकड़ा था मामला जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के महुलिया टांड़ से जुड़ा है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात चारों उत्पाद कर्मी महुलिया टांड़ में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच क्रेटा गाड़ी में तीन लोगों को पकड़ा गया। सभी लोगों को पकरीबरावां थाने लाया गया। बताया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.