पटना, दिसम्बर 8 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि पटना के दीघा में पुलिस ने डॉक्टर और ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जब आम लोगों को डराने की कोशिश की गई। इस तरह की पुलिसिया जुल्म से स्पष्ट होता है कि बिहार में सरकार का आदेश बेअसर है। सोमवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि इन घटनाओं से यह भी साफ है कि पुलिस मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। पुलिस मुख्यालय से आदेश निकाला गया था कि पुलिस पदाधिकारी आम नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और बिहार पुलिस नियमानुकूल कर्तव्यों का निर्वहण करेंगे। अगर ऐसा नहीं किया जा रहा है तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...