प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 21 -- इन दिनों रील्स बनाने का क्रेज कई लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिस्टल से फायरिंग करते हुए रील्स बनाना तीन लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ ऐक्शन लिया है। मुजफ्फरपुर में पिस्टल से फायरिंग करते हुए रील्स वायरल होने के मामले में पुलिस ने बोचहां इलाके से तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने हथियार सप्लायर को भी चिह्नित किया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बाबत आर्म्स एक्ट के तहत बोचहां थाने में केस दर्ज किया गया है। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ दो युवकों का अलग-अलग दो वीडियो वारयल हो रहा था। वायरल वीडियो के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.