मोतिहारी, सितम्बर 10 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सड़क पर पानी गिराने के विवाद में खूनी जंग हो गई जिसमें एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गयी है। मरने वाले रिश्ते में देवर और भाभी थे। घटना में मृतका के पति और पति के बड़े भाई को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पताही थाना क्षेत्र की जिहुली पंचायत के जमुनी टोला की है। घटना के बाद गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम चापाकल का पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को इसी मामले पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। लोगों ने समझाकर मा...