बिहार में पहली बार 44 गन्ना नर्सरी खोलने का प्लान, एक नर्सरी में 5 लाख पौधे; रोजगार का भी इंतजाम
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 1 -- बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के लिए बड़ा और एक बेहद ही खाास प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत बिहार में पहली बार 44 गन्ना नर्सरी खुलेगी। बता दें कि एक नर्सरी में पांच लाख यानी कुल 2.20 करोड़ उन्नत प्रजाति के पौधे तैयार किए जाएंगे। नर्सरी में तैयार पौधे किसानों के बीच वितरित किए जाएंगे। इससे गन्ना का उत्पादन बढ़ने के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बिहार में 2.21 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती है। दरअसल अब राज्य में 25 नई चीनी मिल खोलने की कवायद तेज कर दी गई है। इसीलिए गन्ने की खेती का विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत एकल कली पौध आधारित नर्सरी निजी-जन भागीदारी (पीपीपी मोड) से खोली जाएगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने आवेदन भी आमंत्रित किया है। किसान, किसान उत्पादक संगठन, जीविका समूह, निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.