बिहार में पहली बार होगी खेलों की चांसलर ट्रॉफी
भागलपुर, अगस्त 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार लोकभवन ने बड़ी पहल की योजना तैयार की है। इसके तहत बिहार में पहली बार 'खेलों की चांसलर ट्रॉफी' का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अंतर विवि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद जो विवि सर्वश्रेष्ठ खेलों का प्रदर्शन करेंगे, उन्हें बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल के हाथों 'खेलों की चांसलर ट्रॉफी' प्रदान की जाएगी। लोकभवन के मुताबिक जल्द ही प्रतियोगिता को लेकर विस्तृत एसओपी जारी की जाएगी। लोकभवन के मुताबिक 'खेलों की चांसलर ट्रॉफी' के आयोजन में कुछ चुनिंदा खेलों को शामिल किया जाएगा, जो खेल शामिल किए जाएंगे, इसका निर्णय लेकर जल्द ही सूची जारी होने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में राज्य के खेल विभाग को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.