पटना, जुलाई 24 -- बिहार में शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहल के तहत बिजनेस क्रांति द्वारा ग्लोबल एआई स्किल्स एंड एजुकेशन एक्सपो 2026 आयोजित होगा। आयोजक ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बिहार के छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उच्च शिक्षा, एडटेक, स्किल डेवलपमेंट और भविष्य के करियर विकल्पों से जोड़ना है। यह राज्य में अपनी तरह का पहला बड़ा मंच होगा, जहां शिक्षा और तकनीक से जुड़े विभिन्न क्षेत्र एक साथ आएंगे। एक्सपो में देशभर के विश्वविद्यालयों, मैनेजमेंट संस्थानों, एडटेक कंपनियों, स्किल डेवलपमेंट संस्थानों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और उद्योग विशेषज्ञों की भागीदारी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान एआई, डेटा साइंस, कोडिंग, ऑटोमेशन और भविष्य की तकनीकी दक्षताओं से सं...