बिहार में पब्लिक ने पुलिस वालों को गुंडा समझकर पीटा, कर्नाटक से क्रिमिनल पकड़ने आई थी टीम
हाजीपुर, अगस्त 13 -- बिहार में कर्नाटक पुलिस की जमकर पिटाई हो गई है। कर्नाटक से पुलिस बिहार आई तो थी एक कुख्यात को पकड़ने लेकिन वो यहां भीड़ के हत्थे चढ़ गई। घटना हाजीपुर की है। यहां दामोदरपुर पश्चिमी टोला में बुधवार की दोपहर बाद 98 लाख रुपए लूट के आरोपित अमन कुमार को पकड़ने आई कर्नाटक पुलिस की टीम से कुख्यात भिड़ गया। मारपीट करने लगा। इस दौरान वहां जुटे ग्रामीणों ने भी कर्नाटक पुलिस की टीम की पिटाई कर दी। सादे ड्रेस में होने के कारण ग्रामीण समझ नहीं पाए कि कुख्यात अमन को पकड़ने दूसरे राज्य की पुलिस आई है। बाद में परिचय मिलने पर शांत हुए। कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए कर्नाटक पुलिस उसके गांव में पहुंची थी। सादे लिबास में होने के कारण मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने कनार्टक पुलिस को अपराधी समझ लिया और पिटाई कर दी। उन्हें घेर लिया। जब कर्नाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.