पटना, जनवरी 7 -- बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले वार्डों का नक्शा नहीं बदला जाएगा। ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक, सभी पंचायती राज संस्थाओं में 2026 अंत तक चुनाव होने वाले हैं। सूबे के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं किया जाएगा। इसलिए बड़े स्तर पर वार्डों में बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में आरक्षण का रोस्टर जरूर बदला जाएगा। मंत्री दीपक प्रकाश ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 2021 में कोविड महामारी के चलते बिहार समेत देश भर में जनगणना नहीं हो पाई थी। इस कारण सरकार के पास जनगणना का ताजा आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। इसलिए पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन कराना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि कुछ पंचायतों को नगर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.