बिहार में न्यूनतम मजदूरी आठ रुपये बढ़ी
पटना, अप्रैल 1 -- बिहार में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी एक अप्रैल के प्रभाव से बढ़ा दी गई है। अकुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी में आठ रुपये, कुशल में 10 रुपये तथा अति कुशल श्रमिकों की मजदूरी 12 रुपये बढ़ी है। अब अकुशल श्रमिकों को प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी 436, अर्द्धकुशल को 452, कुशल को 551 और अतिकुशल श्रमिकों को 672 रुपये मजदूरी मिलेगी। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने बुधवार को न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि एक दिन की मजदूरी आठ घंटे के काम के लिए तय किया गया है। इस न्यूनतम मजदूरी में आठ से भाग देने पर प्रति घंटे की मजदूरी होगी। एक दिन की मजदूरी में 26 से गुना करने पर प्रति माह की मजदूरी आंकी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.