पटना, अप्रैल 11 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिहार में बनने वाली नयी सरकार में सिर्फ नेतृत्व बदलेगा। इसके स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा। हां, कुछ पुराने चेहरे बदल कर नये चेहरे आ सकते हैं। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि इस बात को कई बार स्पष्ट रूप से कह चुका हूं कि चिराग पासवान मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कहीं पर भी नहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू सहित सभी एनडीए के सभी दलों के विधायकों की राय और खास कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से ही नयी सरकार बनेगी। जो भी नया चेहरा होगा, वह नीतीश कुमार के अनुभव, उनके मागदर्शन, उनकी सोच और तमाम एनडीए विधायकों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.