नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नीतीश कुमार के सीएम पद से हटते ही शराबबंदी कानून पर शोर मचने लगा है। सरकार में शामिल दलों के विधायक ही बिहार को शराबबंदी से होने वाले नुकसान गिनाने लगे हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद के बाद जदयू के विधायक अनंत सिंह ने भी शराबबंदी को समाप्त कर शराब की बिक्री को चालू करने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि शहर से लेकर गांव तक लोग शराब पी रहे हैं। इसलिए शराबबंदी कानून को हटाकर इसे चालू कर देना चाहिए। अनंत सिंह ने कहा है कि जब बिहार में शराबंदी कानून को लाया गया था तब उससे समर्थन में था। कुछ दिन सब ठीक रहा। लेकिन, पीने वाले शराब पी ही रहे हैं। कोई रोड पर नहीं दिखता है पर छिपकर शराब पीने का काम चल रहा है। सही शराब नहीं मिलने से गलत सलत नशा करके वे बीमार हो रहे हैं। सरकार शराब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.