अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को फारबिसगंज जुम्मन चौक स्थित समाजसेवी जावेद अंसारी के आवासीय परिसर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व जदयू के वरिष्ठ नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। नीतीश कुमार की छवि और कार्यशैली का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अगर किसी में नीतीश जी की छवि का थोड़ा अंश भी मिल जाए, तो उसी से काम चल जाएगा। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने दिलचस्प उदाहरण देते हुए कहा शेर के बच्चे को दहाड़ना और मछली के बच्चे को तैरना नहीं सिखाया जाता। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार एक सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं और अब तक उन पर कोई सवाल नहीं उठा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनाने का ...