जमुई, जनवरी 27 -- बिहार में नशे की सूई लगाकर लूटने वाले गिरोह ने घर में घुस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जमुई जिले में इस गिरोह के सदस्यों ने एक रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर में घुस सभी सदस्यों को नशे की सूई लगाई औऱ फिर आराम से लूटपाट मचाकर निकल गए। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह घटना थाने से महज 15 मीटर की दूरी पर हुई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। रिटायर्ड सिविल सर्जन ने मीडियाा से बातचीत में कहा कि जब वो घर में सो रहे थे तब एक अपराधी अचानक उनके सीने पर आकर बैठ गया। उनसे उनके मुंह पर तमंचा सटाया और फिर अचानक उन्हें इंजेक्शन दिया गया। उसके बाद वो बेहोश हो गए। सिविल सर्जन का कहना है कि उनके बेटे औऱ पत्नी को भी नशे की सूई दी गई और घर में रखे सारे आभूषण और नगदी लूट लिए गए। सिविल सर्जन डॉक्टर विजयेंद्र सत्यार्थी, उनकी पत्नी तथा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.