बिहार में नगर निकाय कर्मियों का अल्टीमेटम
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- रक्सौल, एक संवाददाता। बिहार के स्थानीय निकायों में कार्यरत संविदा, दैनिक पारिश्रमिक, अंशकालिक और आउटसोर्सिंग कर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राज्य के निकाय कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन, बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव चंद्र शेखर कुमार ने शनिवार को रक्सौल में यूनियन की एक बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, विभागीय संवेदनहीनता के विरोध में आगामी 30 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत मुख्यालयों का जोरदार घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.