पटना, अप्रैल 22 -- Tej Pratap Yadav Meet Prashant Kishor: पिछले कुछ दिनों से बिहार में सियासी हलचल काफी तेज है। बिहार में सरकार बदलने को लेकर राजनीतिक तापमान काफी दिनों तक चढ़ा रहा और पहली बार बिहार में बीजेपी के सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी हुई। इस घटनाक्रम को बीते अभी ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन इस बीच एक नई सियासी हलचल जरूर मच गई है। दरअसल लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जन शक्ति जनता दल सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ सीक्रेट मीटिंग की है। रात के वक्त दोनों नेताओं की हुई इस मुलाकात ने बिहार का सियासी पारा फिर गरमा दिया है। इस मुलाकात के बाद एक तरफ जहां नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत मिलने लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने भी खुद इस मुलाकात को लेकर कहा कि यह महज औपचारिक मुलाकात नह...