बिहार में धरती फाड़कर निकला शिवलिंग आकार का फूल, जलाभिषेक को उमड़ी भीड़
विनयमणि तिवारी, मई 15 -- Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड से आस्था और प्राकृतिक अचरज से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इलाके के मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में स्थित एक घर के पास रातों-रात जमीन से एक विशालकाय और अद्भुत फूल निकल आया। इस फूल का आकार बिल्कुल भगवान शिव के शिवलिंग जैसा है। जैसे ही ग्रामीणों की नजर इस रहस्यमयी फूल पर पड़ी, यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। आस्था के वशीभूत होकर लोगों की भारी भीड़ वहां जुट गई और इसे दैवीय चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया।रातों-रात जमीन से निकला अद्भुत फूल स्थानीय निवासी असर्फी सिंह के घर के पास खिले इस शिवलिंग रूपी फूल को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोगों का भारी तांता लग गया है। ग्रामीण इसे भगवान शिव का साक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.