पटना, मार्च 6 -- बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए दो साइबर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) अगले एक माह में शुरू हो जाएगा। राज्य में साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए पटना और राजगीर में साइबर एफएसएल यूनिट बनाई जा रही है। नई एफएसएल के लिए वरीय वैज्ञानिक सहायक और सहायक निदेशक के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपकरणों की खरीद का काम अंतिम चरण में है। जानकारी के अनुसार, राज्य में वर्तमान में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और राजगीर में क्षेत्रीय विधि-विज्ञान प्रयोगशालाएं संचालित है। पटना और राजगीर के क्षेत्रीय एफएसएल में ही डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए विशेष साइबर एफएसएल यूनिट की शुरुआत की जानी है। यह यूनिट शुरू होने से मोबाइल फोन, लैपटाप, हार्ड डिस्क, इंटरनेट मीडिया, ई-मेल आदि की जांच आसान हो जाएगी। अग...