सासाराम, मई 4 -- Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते बेखौफ बदमाशों ने देर रात एक खूनी खेल को अंजाम दिया, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है। शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। खून से लथपथ घायल भाई को गंभीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।पानी और बिजली के तार को लेकर था विवाद मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश का नतीजा है। बताया जा रहा है कि नल से पानी निकालने और बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.